बाईबल पढ़ते समय मुझे नींद लगती है। मैं क्या करूँ?

सुबहसुबह जब मैं बाईबल पढ़ती हूँ तब मुझे नींद आती है। मैं क्या करूँ?

   बाईबल पढ़ते समय नींद आना, एक सामान्य समस्या है। यह अक्सर बहुत सारे लोगों को होता है। मेरा साथ भी कभी-कभी होता है। तो ऐसा क्या करे कि बाईबल पढ़ते समय नींद नहीं आए? दोस्तों, मैं आपको कुछ सुझाव देता हूँ-

जल्दी सो जाएं

अगर आप सुबह-सुबह बाईबल पढ़ते हो तो अच्छा होगा कि आप रात में जल्दी सो जाएं। अगर आप पर्याप्त नींद लेंगे तो आपको सुबह बाईबल पढ़ने के समय नींद नहीं आएगी।

तैयार हो लें

बहुत लोग यह गलती करते हैं। सुबह उठते साथ अपने बिस्तर पर ही बाईबल पढ़ना शुरू कर देते हैं। ठहरो! सब से पहले अपना मुंह-हाथ धो लें। जरूरी लगे तो आप अपना दांत भी साफ (ब्रश) कर लें।

खुद को तरो-ताज़ा कर लें

कुछ लोगों को चाय की आदत होती है। अगर आप चाय पीते हो तो चाय पी कर बाईबल पढ़ने के लिए बैठ सकते हो। बाईबल पढ़ते समय मुझे नींद लगती है, ऐसी शिकायत नहीं रहेगी। ऐसे में आप काफी तरो-ताज़ा महसूस करोगे।

अच्छी रोशनी की व्यवस्था

अगर आप धीमे रोशनी में या अंधकार में बाईबल पढ़ोगे तो धीरे-धीरे आपको नींद लगने लगेगी। जिस स्थान में आप बाईबल पढ़ते हो वहाँ अच्छी रोशनी होनी चाहिए। अच्छी दूधिया रोशनी आपके आँखों को पूरी तरह खुलने में सहायता करता है। तब आपको नींद नहीं आएगा।

पढ़ने का तरीका बदलते रहें

कभी-कभी आप अपने आँगन में ठहलते हुए बाईबल पढ़ सकते हो। आप अपने आस-पास के पेड़ों और बादलों को निहारते हुए प्रार्थना कर सकते हो। ऐसा करने से आपको नींद नहीं आएगी।

अधिक जानने के लिए यह पुस्तक पढ़े –

How to do Quiet Time